बेकाबू ट्रेक्टर ने मारी बाइक में टक्कर, चालक की मौत

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में बेकाबू ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक युवक की मौत हुई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर मौके पर पुहुंची पुलिस ने मृतक युवक के शव पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कैंथ निवासी सुमित कुमार (27) पुत्र कालका प्रसाद दोहरे अपने साथी अनिरूद्ध (25) पुत्र जगत दोहरे के साथ भेंड में अपनी बहिन के यहां आयोजित किसी कार्यक्रम में गया थ। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रात करीब 11 बजे दोनों साथी बाइक से वापस अपने गांव लौट रहे थे। उसी समय जालौन की ओर से एक टैक्टर कोंच की ओर जा रहा था। बाइक सवार दोनों युवक रनवां गांव के पास पहुंचे। तभी सामने से आ रहे बेकाबू ट्रैक्टर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने उन्हें सीएचसी पहुंचाया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही सुमित ने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस भी पहुंच गई और हादसे की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। वहीं, पति की मौत के बाद पत्नी रीता बेटा रियांश व मां गीता देवी का रो रोकर बुरा हाल है।

Leave a Comment