जालौन में कल आयोजित होगा दीपावली महोत्सव,,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में कल यानि एक नवंबर शुक्रवार को सायं तीन बजे से नवीन गल्ला मंडी परिसर में जालौन सेवा समिति के तत्वावधान में तीसरा भव्य दीपावली महोत्सव मनाया जाएगा। जिसमें दिल्ली की टीम आकर्षक लेजर लाइट एंड साउंड शो का प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा राम राज्याभिषेक का कार्यक्रम संपन्न होगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीएम राजेश पांडेय एवं विशिष्ट अतिथि एसपी डॉ. दुर्गेश कुमार रहेंगे। यह जानकारी समिति के अध्यक्ष रामशरण विश्वकर्मा ने दी है।

Leave a Comment