
UP By Election News । उत्तर प्रदेश की नौ सीटों पर होने वाले उपचुनाव की तारीखों में बदलाव हुआ है। 13 नबम्बर को होने वाले अब यह चुनाव 20 नबम्बर को होंगे जबकि मतगणना 23 तारीख को ही होगी। इसके आदेश जारी कर दिए हैं।
बता दें आपको यूपी की 9 विधानसभा की सीटों पर उपचुनाव होने हैं। पहले यहाँ पर मतदान 13 नबम्बर को होने थे जबकि मतगणना की तारीख 23 नबम्बर निर्धारित की गई थी।
भाजपा रालोद ने की थी मांग बताई यह बजह
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार उपचुनाव को लेकर भाजपा और रालोद ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर तारीख बदलने की मांग करते हुए कहा था कि 15 नबम्बर को कार्तिक पूर्णिमा स्नान है इस दौरान कुंदरकी मीरापुर गाजियाबाद प्रयागराज में मेला होने की बजह से लोग 3 से 4 दिन पहले चले जाते हैं और अगर 13 नबम्बर को वोटिंग हुई तो बड़ी संख्या में लोग वोट नहीं डाल पाएंगे लिहाजा यह तारीख बदल कर 20 नबम्बर को रखी जाए।
20 को मतदान 23 को मतगणना
यूपी में होने वाले उपचुनाव की तारीख में बदलाव करते हुये अब यह 20 नबम्बर को होने को लेकर आदेश जारी कर दिया गया है जबकि मतगणना 23 नबम्बर को ही होगी।





