खाद्य सुरक्षा विभाग ने ऑयल मिल से लिया नमूना हुआ फेल,,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में दीपावली के मौके पर खाद्य पदार्थों में मिलावट रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने छापामारी कर खाद्य पदार्थों के नमूने भरे थे। पुरानी नझाई में संचालित आयल मिल से भरा गया तेल का नमूना फेल हो गया है जबकि गोवर्धन दूध से भरे गए दूध व खोया की जांच रिपोर्ट नहीं आयी है। नमूना फेल होने पर न्यायालय में वाद दायर की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी।
नगर में मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए समय समय पर जांच अभियान चलाकर नमूने भरे जाते हैं। इसके बाद भी मिलावट पर विभाग रोक नहीं लगा पा रहा है। नगर व ग्रामीण क्षेत्र में बगैर पंजीकरण के दूध डेयरी संचालित है फिर भी उनके खिलाफ कार्यवाही नहीं हो रही है। दीपावली के पर्व से पूर्व खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने खाद्य पदार्थों के नमूने भरे थे। गोवर्धन दूध डेयरी से दूध व खोया के भरे गये नमूनों की अभी जांच रिपोर्ट नहीं आयी है। सहायक आयुक्त डां जितिन कुमार ने बताया कि खाद्य विभाग की टीम ने पुरानी नझाई में संचालित आयल मिल से सरसों के तेल का नमूना भरा था। भरा गया तेल का नमूना मानक के अनुरूप नहीं पाया गया है। मानक के अनूरूप न पाये जाने पर न्यायालय में वाद प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। न्यायालय के आदेश के बाद नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Comment