
IAS Transfer in UP : उत्तर प्रदेश में रविवार की देर शाम आईएएस अधिकारियों की तबादला एक्सप्रेस चलाई गई। आज जिन आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं उनमें अपर मुख्य सचिव मनोज सिंह का नाम भी शामिल हैं जिन्हें वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग से हटाकर प्रतीक्षारत कर दिया गया है। जबकि अनिल कुमार तृतीय को वर्तमान पद के साथ में प्रमुख सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का चार्ज भी अतिरिक्त रूप से दिया गया है।
इनके हुए तबादले
शासन से मिली जानकारी के अनुसार आज जिन आईएएस अधिकारियों के तबादले हुए हैं उनमें राजशेखर प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण के पद पर यथावत रहेंगे
अनिल गर्ग वर्तमान पद के साथ स्टेट नोडल ऑफ़िसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम के पद का अतिरिक्त प्रभार
मनोज सिंह को प्रतीक्षारत करते हुए उनके स्थानीय पर अनिल कुमार थर्ड वर्तमान पद के साथ प्रमुख सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग उत्तर प्रदेश शासन के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है रवि रंजन प्रबंध निदेशक UP इलेक्ट्रॉनिक्स कॉरपोरेशन लिमिटेड का के पद पर यथावत सानिया छाबड़ा प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम पूर्णता ऐश्वर्या प्रबंध निदेशक UP एग्रो प्रभाष कुमार विशेष सचिव नमामि गंगे एवं जल आपूर्ति विभाग उत्तर प्रदेश शासन तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम ग्रामीण उदयभानु त्रिपाठी विशेष सचिव नगर विकास विभाग उत्तर प्रदेश शासन डॉक्टर कंचन सरन सचिव राज्य महिला आयोग उत्तर प्रदेश बनाया गया है






