
UP News Today । उत्तर प्रदेश सरकार ने लखीमपुर खीरी में खेत की पैमाइश लटकाए रखने पर एक आईएएस और तीन पीसीएस अधिकारियों को निलंबित कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार निलम्बित अधिकारी वर्तमान में अलग-अलग जिलों में तैनात थे। इन तीनों अधिकारियों को राजस्व परिषद से संबद्ध कर दिया गया है।
ये अधिकारी हुए निलंबित
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शासन ने आईएएस अधिकारी व अपर आयुक्त लखनऊ मंडल धनश्याम सिंह को निलंबित कर दिया है। पीसीएस अधिकारियों में बाराबंकी के एडीएम (वित्त एवं राजस्व) अरुण कुमार सिंह, झांसी के नगर मजिस्ट्रेट विधेश सिंह, बुलंदशहर की एसडीएम रेनु को निलंबित किया गया है। इन चारों अधिकारियों ने लखीमपुर खीरी में अपनी तैनाती के दौरान पैमाइश के मामलों में टालमटोल की।
विधायक ने भी की थी सिफारिश फिर भी नहीं हुई पैमाइस
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार लखीमपुर खीरी में RSS के नेता की जमीन पैमाइस कराने को लेकर अधिकारियों के पास चक्कर काट रहे थे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार भाजपा विधायक योगेश वर्मा ने भी एसडीएम से मिलकर पैमाइस करने की बात की थी इसके बाद भी यह काम नहीं हुआ था। इसी का परिणाम यह रहा कि आज शासन द्वारा लापरवाही पर निलंबित कर दिया गया।





