रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में खेत में पानी भरने का उलाहना देने पर विपक्षियों द्वारा घर में घुसकर मारपीट करने व जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर की है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम औरेखी निवासी आवेश कुमार ने पुलिस को बताया कि उनका खेत पजूना मौजे में स्थित है। उन्होंने खेत में हाल ही में बुआई की है। लेकिन दो दिन पूर्व पजूना गांव के जयदीप, शिवकुमार व कुलदीप ने उनके खेत में पानी भर दिया। जिससे फसल खराब हो रही है। इसकी जानकारी जब उन्हें हुई तो उन्होंने उन लोगों से इसकी शिकायत की। जिस पर वह झगड़ा करने लगे। उन्हें उत्तेजित होता देख वह वापस घर आ गया। अगले दिन तीनों लाठी, डंडे लेकर उसके घर के अंदर घुस आए और उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। मना करने पर तीनों ने मिलकर उसके साथ मारपीट कर दी। जिसमें उसे चोटें आई हैं। मारपीट के बाद शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर तीनों वहां से भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।





