किशोरी ने लगाया पड़ोसी युवक पर छेड़छाड़ समेत ये आरोप,,पुलिस ने शुरू की जांच

रिपोर्ट बबलू सेंगर

.Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में एक किशोरी ने मुहल्ले के युवक पर घर में घुसकर अभद्रता करने और विरोध करने पर गाली, गलौज व मारपीट कर जान से मारने की धमकी देने की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की।
कोतवाली क्षेत्र निवासी एक किशोरी ने पुलिस को बताया कि गुरूवार की रात एक युवक ने उसके घर के दरवाजा खटखटाया। जब उसने दरवाजा खोला तो मोहल्ले का ही सुल्तान जबरन घर के अंदर घुस आया और उसके साथ अभद्रता करने लगा। जब उसने विरोध किया तो उसने गाली, गलौज कर मारपीट शुरू कर दी। उसके चिल्लाने पर जब परिजन वहां आए तो उनके साथ भी मारपीट की और शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Comment