अलग अलग क्षेत्रों में पत्नियों से मारपीट करने के आरोप में पतियों पर पुलिस ने की कार्यवाही

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में अलग अलग मामलों में पत्नियों के साथ मारपीट किए जाने की सूचना पर पुलिस ने आरोपी पतियों के खिलाफ कार्रवाई की है।
कोंतवाली क्षेत्र के ग्राम लहचूरा निवासी सोनी देवी ने पुलिस को बताया कि उनके पति राजीव कुमार आए दिन उसके साथ मारपीट करते रहते हैं। जिससे वह तंग आ चुकी है। उधर, चिमनदुबे निवासी साबिया ने पुलिस को बताया कि शास्त्रीनगर दिल्ली में रहने वाले पति घर आए थे। घर पर किसी बात को लेकर उन्होंने मारपीट कर दी। पीड़िताओं की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पतियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

16 दिसंबर को होगी पैगाम ए इंसानियत मंच की बैठक

जालौन। पैगाम ए इंसानियत मंच (गैर राजनैतिक) की बैठक दिनांक 16 दिसंबर दिन सोमवार को अपरान्ह एक बजे से छत्रसाल इंटर कॉलेज के पीछे काले बाबा मजार के पास आयोजित की जाएगी। जिसमें मुस्लिम समाज में अशिक्षा, तरक्की आदि को लेकर विचार व्यक्त किए जाएंगे। यह जानकारी कार्यक्रम आयोजक नगर पालिका सभासद रीना देवी ने दी है।

Leave a Comment