
Lucknow news today । यूपी की राजधानी लखनऊ में लगातार बढ़ रही सर्दी और कोहरे से स्कूली बच्चों को सुरक्षित रखने के लिए जिलाधिकारी ने सभी स्कूलों के समय में परिवर्तन करने के आदेश जारी किए हैं। जारी किए गए निर्देशों में स्पष्ट कहा गया है कि कक्षा 1 से लेकर 12 वी तक के स्कूल 9 बजे के बाद ही बच्चों के लिए खुलेंगे।
उल्लेखनीय है कि राजधानी लखनऊ में पिछले दो दिन से मौसम बहुत ही सर्द हो रहा है बुधवार को तो आलम यह था कि लखनऊ में धूप के दर्शन भी नहीं हुए हैं। ऐसे में सर्दी के प्रकोप से बच्चों को बचाने के लिए डीएम लखनऊ ने स्कूलों के समय में परिवर्तन किया है।
जारी किया यह निर्देश
जिलाधिकारी लखनऊ विशाख जी ने जारी किए अपने निर्देश में कहा कि लखनऊ में संचालित सभी बोर्डों के स्कूलों में कक्षा 1 से लेकर 12वी तक कि क्लास 9 बजे के बाद ही लगे।
पढिये निर्देश



