रिपोर्ट बबलू सेंगर

Orai news today । उरई से हमीरपुर जाने वाली परिवहन बसों द्वारा यात्रियों को निर्धारित बस स्टैंड के बजाय मेडिकल चौराहा पर उतारे जाने की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की गई है। समाजसेवी मोहम्मद अशफाक राईन द्वारा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनसुनवाई पोर्टल पर दर्ज कराई गई जनहित शिकायत के बाद संबंधित अधिकारियों ने आदेश जारी किया, जिसके तहत अब सभी बसें निर्धारित बस स्टैंड तक ही संचालित होंगी।
इससे महिलाओं, बच्चों व आम यात्रियों को बड़ी राहत मिली है। समाजसेवी अशफाक राईन ने इस त्वरित व जनहितकारी कार्रवाई के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इससे जनता का शासन पर विश्वास और मजबूत हुआ है।





