एक लाख का इनामी बनारसी यादव मुठभेड़ में ढेर,,एसटीएफ के साथ हुई मुठभेड़,,

Varansi news today । उत्तर प्रदेश के वाराणसी में मंगलवार की देर रात एसटीएफ की टीम ने एक ₹1लाख के इनामी बदमाश को मुठभेड़ के बाद ढेर कर दिया। बताया जा रहा है कि मुठभेड़ के बाद मारा गया बनारसी यादव सुपारी किलर था और उसने एक कॉलोनाइजर की हत्या की थी इसके बाद पुलिस और एसटीएफ की टीमें उसकी तलाश में जुटी हुई थी जिसे आज एसटीएफ ने ढेर कर दिया ।

ADG कानून व्यवस्था ने दी जानकारी

वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड पर हुई इस मुठभेड़ के संबंध में प्रदेश के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने मीडिया को जारी किए गए बयान में कहा कि वाराणसी के थाना सारनाथ अंतर्गत कलनाइजर महेंद्र गौतम की हत्या करने वाले सुपारी किलर बनारसी यादव जिस पर एक लाख का पुरस्कार घोषित था । आज एसटीएफ की टीम के साथ मुठभेड़ के उपरांत घायल अवस्था में नजदीकी अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया । उन्होंने बताया कि उस पर दो दर्जन से अधिक गंभीर मुकदमे दर्ज थे और उसके कब्जे से दो पिस्टल और भारी मात्रा में कारतूस बरामद हुए है।