रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में रमजान के पाक माह में मोहल्ला चिमनदुबे में इमरान अंसारी के आवास पर रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में रोजेदारों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और देश में अमन व चैन की दुआएं मांगी।
रमजान के पाक माह में मुस्लिम समाज के लोग रोजा रखते हैं। रोजेदारों को अफ्तार कराना भी नेक काम है। इसी को लेकर सपा नेता इमरान अंसारी के आवास पर रोजा अफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। सूर्यास्त होते पर निर्धारित समय पर अजान होते ही रोजेदारों ने खजूर और पानी के साथ रोजा खोला। इसके बाद नमाज अदा की गई और सभी ने मिलकर अफ्तार के विभिन्न व्यंजनों का आनंद लिया। इफ्तार में खजूर, फल, शरबत व अन्य पारंपरिक व्यंजन परोसे गए। मौलाना खालिद रहमानी ने कहा कि रमजान का महीना इबादत, संयम और भाईचारे का संदेश देता है। रोजा रखने से इंसान में सब्र और सहनशीलता का भाव विकसित होता है तथा वह जरूरतमंदों के प्रति संवेदनशील बनता है। सामूहिक अफ्तार जैसे आयोजन समाज में आपसी मेलजोल और एकता को और मजबूत बनाते हैं। इमरान अंसारी ने बताया कि ऐसे आयोजन समाज में भाईचारे की भावना को बढ़ाने का काम करते हैं और लोगों को एक-दूसरे के करीब लाते हैं। रोजा अफ्तार के बाद मगरिब की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद देश में अमन, सुकून और समृद्धि की दुआएं मांगी गई। इस मौके पर सुलेमान अंसारी, जाकिर सिद्दीकी, इरशाद, अंसारी, इरफान अंसारी, जीशान अंसारी, साबिर अंसारी, पप्पू, इमरान, नूरैन अख्तर, समद सिद्दीकी, अरमान आदि मौजूद रहे।







