महिला आरक्षण से जुड़ा संविधान संशोधन बिल गिरा,,पक्ष में पड़े इतने विपक्ष में इतने

मोदी सरकार द्वारा लाये गए 131 वे संविधान संशोधन बिल को लेकर एक बड़ी खबर प्रकाश में आई है । मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार महिला आरक्षण बिल से जुड़ा 131 वां संविधान संशोधन बिल संसद में गिर गया है। इस बिल के पक्ष में 278 और विपक्ष में 211 वोट पड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस बिल को लेकर लोकसभा में 489 सांसदों ने वोट डाले और बिल को पास करने के लिए दो तिहाई बहुमत की जरूरत थी और 489 का दो तिहाई 326 होता है इस तरह बहुमत नहीं मिलने से यह बिल पास न होकर 28 वोट से गिर गया।

बता दे आपको भाजपा सरकार 2029 लोकसभा चुनाव से पहले महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण समेत अन्य मुद्दों को लेकर 131 वा संविधान संशोधन बिल लेकर आई थी इस बिल को लेकर विपक्ष लगातार भाजपा सरकार पर प्रहार कर रहा था। विपक्षी दलों के नेताओं का कहना था कि यह भाजपा सरकार लोकसभा में अपने हिसाब से जीत हासिल करने के लिए लाया गया है। इसलिए वह इस बिल का विरोध करते हैं। आज इस बिल को लेकर वोटिंग की गई है जिसमें 28 वोट से यह बिल गिर गया ।