जालौन पुलिस ने पकड़ा वारंटी,न्यायालय में पेश,यह है आरोप

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। जालौन क्षेत्र में पति पत्नी के विवाद के मामले में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
पत्नी से विवाद के एक मुकदमे में न्यायालय से जारी वारंट के आधार पर एसआई शिवम सेंगर ने चिमनदुबे निवासी सतेंद्र कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से न्यायालय में उपस्थित नही हो रहा था।

आपस में भिड़े दो पक्ष, जांच शुरू

जालौन। नगर के मोहल्ला हिरदेशाह में दो पक्षों के बीच हुए विवाद के बाद मारपीट हो गयी। मारपीट के मामले में दोनों पक्षों के छह लोगों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला हिरदेहशाह निवासी एक पक्ष के हकीम खान और इस्माइल एवं दूसरे पक्ष के शाकिर, समीर, शाहिल और सानिल के बाच रुपयों के लेन देन को लेकर गाली गलौज व मारपीट हो गयी। विवाद के दौरान मारपीट की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई और आरोपियों को कोतवाली ले आई। जहां उनके खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है। चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी ने बताया कि सार्वजनिक शांति भंग करने के आरोप में दोनों पक्षों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।