रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । सीएचसी जालौन में महिला चिकित्सकों की कमी, रात्रिकालीन महिला डॉक्टर की तैनाती और बंद पड़ी अल्ट्रासाउंड मशीन को चालू कराने की मांग को लेकर समाजसेवी मुहम्मद अशफाक राईन ने स्वास्थ्य मंत्री को पत्र भेजा है।
पत्र में बताया कि सीएचसी में प्रतिदिन करीब 800 से 1000 मरीज उपचार के लिए पहुंचते हैं। महिला चिकित्सकों की कमी के कारण महिला मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और कई बार उन्हें निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ता है।
उन्होंने दिन में कम से कम दो महिला चिकित्सकों और रात में एक महिला चिकित्सक की नियमित तैनाती की मांग की है। साथ ही मरीजों की संख्या के अनुरूप अतिरिक्त चिकित्सक व स्टाफ उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
पत्र में सीएचसी के लिए उपलब्ध कराई गई अल्ट्रासाउंड मशीन को तत्काल चालू कराने तथा तकनीकी या स्टाफ संबंधी बाधा को दूर करने की मांग भी की गई है। उन्होंने समस्याओं की स्थलीय जांच कराकर समयबद्ध कार्रवाई की रिपोर्ट लेने का अनुरोध स्वास्थ्य मंत्री से किया है।










