जालौन में आयोजित हुई बजरंग दल की बैठक,, यह रहा निर्णय

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल की बैठक उरई रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की गतिविधियों और कार्यक्रमों को लेकर कार्ययोजना तैयार की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं को संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत बनाने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक के मुख्य अतिथि जिला मंत्री साकेत शांडिल्य ने भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। समाज में हिंदू संस्कारों और संस्कृति के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ ही संगठन के कार्यक्रमों को आमजन तक पहुंचाने पर विशेष ध्यान दिया जाए। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस, हिंदू हित चिंतक अभियान, दुर्गा अष्टमी और दशहरा समेत आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। पदाधिकारियों ने कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए जिम्मेदारियां भी निर्धारित कीं। इस दौरान संगठन को नगर और प्रखंड स्तर पर अधिक सक्रिय बनाने को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में नगर अध्यक्ष अनुराग तिवारी, नगर संयोजक मानवेंद्र परिहार, प्रखंड अध्यक्ष अनूप कुशवाहा, मंकू द्विवेदी, दीपेंद्र राठौर, नागराज महाराज, ब्रजेश महाराज, अंशु गौतम, प्रेम राठौर, सोनू याज्ञिक, गोलू कुशवाहा, मोहित बाथम, अतुल कुशवाहा, रिषभ कुमार, मोहित राठौर आदि रहे।