रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में शनिवार की देर शाम औरैया मार्ग पर प्रतापपुरा मोड़ पर एक तेज रफ्तार डंपर ने मुड़ते समय सामने से आ रही बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो भाइयों में एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। एंबुलेंस से घायल युवक को सीएचसी पहुंचाया गया।
गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम ग्राम कुंडऊ निवासी अंचल तिवारी (20) व साहिल तिवारी (22 ) शनिवार को किसी काम के चलते जालौन आए थे। शाम करीब छह बजे वह बाइक से जालौन से वापस अपने गांव जा रहे थे। जैसे ही वह प्रतापपुरा मोड़ पर पहुंचे तो औरैया की ओर से आ रहे डंपर चालक ने अचानक डंपर को मोड दिया और उल्टी दिशा में आ गया। अनियंत्रित डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में साहिल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अंचल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई। मौके पर मौजूद राहगीरों ने यूपी 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस व एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई। एंबुलेंस से अंचल को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां उसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है साथ ही पुलिस विधिक कार्रवाई कर रही है। वहीं, ग्रामीणों ने डंपर को पकड़ लिया, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है।










