महिला ने लगाया युवक पर जेवरात और नगदी ले जाने का आरोप, पुलिस को बताई यह बात, जाँच शुरू

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में चार साल से घर में आना-जाना रखने वाला व्यक्ति घर से 1.60 लाख रुपये नकद, सोने-चांदी के जेवरात और मोबाइल फोन लेकर भाग गया। पीड़ित महिला ने मामले की तहरीर कोतवाली में दी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला रावतान निवासी नीतू सिंह ने पुलिस को बताया कि इटावा जिले के बकेवर निवासी सुनील सिंह का चार साल से उसके घर आना जाना था। जिससे उसके साथ पारिवारिक संबंध हो गए थे। वह उसके घर रूकता भी था। आरोप है कि बीती 30 जून 2026 की रात वह घर में रूका थां रात में गर्मी अधिक होनेपर वह छत पर सोने के लिए चली गई। रात में ही सुनील बिना बताए उसके घर से सोने के आभूषणों में ब्रजबाला, मंगलसूत्र, कान की बाली, ओम अंगूठी, चांदी की दो जोड़ी तोड़िया व एक अंगूठी समेत 1.60 लाख रुपये नकद और एक मोबाइल लेकर चला गया। वापस मांगने पर कुछ दिन में लौटाने का आश्वासन देता रहा, लेकिन सामान नहीं लौटाया। लगभग तीन लाख के सोने चांदी के आभूषण व डेढ़ लाख रुपये वापस न मिलने से वह परेशान है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि आरोपी युवक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है, पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।