रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today ।जालौन के ग्राम पंचायत कुठौंदा बुजुर्ग में विभिन्न विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता, घटिया निर्माण एवं अपूर्ण कार्यों को लेकर की गई शिकायत के निस्तारण पर सवाल उठाए गए हैं। जिला समाज कल्याण अधिकारी (विकास) द्वारा शिकायतकर्ता को अवगत कराया गया है कि संबंधित सचिव द्वारा आवश्यक अभिलेख उपलब्ध न कराए जाने से जांच आख्या लंबित है।
पत्र में शिकायत संदर्भ संख्या 40016526015373 दिनांक एक अगस्त 2026 का उल्लेख करते हुए बताया गया है कि कुठौंदा बुजुर्ग निवासी शिकायतकर्ता गजेंद्र सिंह सेंगर द्वारा गांव में विकास कार्यों में वित्तीय अनियमितता, घटिया निर्माण एवं अपूर्ण कार्यों की शिकायत की गई थी। पत्र के माध्यम से शिकायतकर्ता को अवगत कराया गया है कि संबंधित सचिव से अभिलेख मांगे गए हैं लेकिन अभी तक सचिव द्वारा अभिलेख उपलब्ध नहीं कराए गए हैं। शिकायतकर्ता ने प्रकरण में डीएम से शिकायत करते हुए मांग की है कि शिकायत को पुनः जांच की जाए और आवश्यक अभिलेख प्राप्त कर निष्पक्ष एवं पूर्ण जांच की जाए।










