रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन तहसील परिसर में रसोइयों के बढ़े वेतनमान का लाभ दिलाने और विभिन्न योजनाओं की जानकारी के लिए बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का लाइव प्रसारण भी दिखाया गया।
पीएम पोषण योजना के तहत बेसिक विद्यालयों में कार्यरत रसोइयों के मानदेय में वृद्धि और कैशलेश चिकित्सा सुविधा का लाभ देने की घोषण मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई थी। रविवार को तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन, एसडीएम राकेश सोनी, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल और बीईओ ज्ञान प्रकाश अवस्थी रसोइयों को प्रतीकात्मक रूप से तीन हजार रुपये की चेक और आयुष्मान कार्ड प्रदान किए। ब्लॉक प्रमुख रामराजा निरंजन ने कहा कि बेसिक विद्यालयों में बच्चों के लिए भोजन तैयार करने में रसोइयों की महत्वपूर्ण भूमिका है। सीमित मानदेय में भी वे प्रतिदिन पूरी जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन कर रही हैं। मानदेय बढ़ाए जाने और सामाजिक सुरक्षा का लाभ मिलने से उन्हें राहत मिलेगी। एसडीएम राकेश सोनी ने रसोइयों और शिक्षकों के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालयों की व्यवस्थाओं को सुचारु रूप से संचालित करने में रसोइयों का महत्वपूर्ण योगदान है। उन्होंने कहा कि बच्चों को समय से पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराने में रसोइयां लगातार मेहनत करती हैं। कार्यक्रम का संचालन नोडल शिक्षक आलोक खरे और एआरपी शिवकुमार राठौर ने किया। इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष विद्यासागर मिश्रा, भूरी देवी, समीउल्ला आदि रहे।










