रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन में भारत विकास परिषद छत्रसाल शाखा द्वारा शनि धाम मंदिर गूढ़ा न्यामतपुर में 10 फलदार पौधों का रोपण किया गया। पौधों को सुरक्षित रखने के लिए लोहे के ट्रीगार्ड भी लगाए गए।
शनिधाम मंदिर पर पौधरोपण कार्यक्रम में सुशील कुमार बाजपेयी ने कहा कि पौधे हैं तो पृथ्वी पर हमारे आने वाला कल है। आज पर्यावरण का संतुलन पौधों के अंधाधुन दोहन से ही बढ़ा है। डॉ. वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि पौधों को रोपने के बाद ही हमारी जिम्मेदारी समाप्त नहीं हो जाती है। पौधों को रोपने के बाद सभी सदस्य एक एक पौधे की देखभाल का भी संकल्प लें। इस दौरान पौधों को सुरक्षित रखने के लिए लोहे के ट्री गार्ड भी लगाए गए।

इस मौके पर दीपक श्रीवास्तव, अशोक कुमार, उमेश दीक्षित, डॉ. ब्रजेंद्र दुबे, जितेंद्र सिंह गुर्जर, राजीव माहेश्वरी, शिवशंकर सिंह चौहान, विजय द्विवेदी सिंटू महाराज पुजारी ब्रजेश महाराज आदि रहे।










