रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । सनातन धर्म के भगवान शिव को अतिप्रिय सावन मास के अंतिम सोमवार पर जालौन पूरी तरह शिवमय हो गया। नगर में वीर बालाजी हनुमान मंदिर से कावड़ यात्रा निकाली गई। इस दौरान हर-हर महादेव, बम-बम भोले और ओम नमः शिवाय के जयघोष से पूरा नगर गूंज उठा।
कांवड़ यात्रा के लिए सुबह से ही भक्त उरई मार्ग स्थित पेट्रोल पंप के वीर बालाजी हनुमान पर एकत्रित हो गए। मंदिर परिसर से शुरू हुई यात्रा देवनगर चौराहे से कोतवाली के सामने काली माता मंदिर, सरस्वती माता मंदिर के बाद तहसील मार्ग होते हुए बड़ी माता, द्वारिकाधीश मंदिर छोटी माता मंदिर होते हुए चुर्खीबाल में स्थित श्री महाकालेश्वर मंदिर में पहुंचकर कर यात्रा का समापन हुआ। नगर में चौथी बार निकाली गयी कांवड़ यात्रा में डीजे पर बज रहे भगवान शिव शंकर के भजनों पर भक्त नाचते गाते आगे बढ़ रहे थे। कार्यक्रम के आयोजक महेश ककईया के नेतृत्व में कांवड़ यात्रा में श्रृद्धालु हर हर महादेव और हर हर शंभू के जयकारे लगा रहे थे। इस मौके पर मंदिर के पुजारी कमलेश महाराज, पालिकाध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, रोहित पाटकर, विनोद गुप्ता, प्रदीप कुमार, महेशचंद्र, आशुतोष, धर्मेंद्र दीवौलिया, गांधी दीवौलिया, देवीदास, वाचस्पति मिश्रा, विनय माहेश्वरी, शैलू शिवहरे, रज्जन पुरवार, अपूर्व माहेश्वरी, अन्नू शर्मा, विपुल दीक्षित, आदि रहे।










