जालौन क्षेत्र में सावन के अंतिम सोमवार को मंदिरों में लगी भक्तों की लाइन,,

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में सावन महीने के चौथे व अंतिम सोमवार को शिव मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह में ही जलाभिषेक का क्रम जारी रहा। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए भक्तों की लंबी लाइन लगी रही।
नगर के प्राचीन नर्मदेश्वर शिव मंदिर, कोतवाली स्तिथ रक्षिकेश्वर शिव मंदिर, सीएचसी शिव मंदिर समेत नगर व ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख मंदिर सावन के आखिरी सोमवार को शिव आराधना और भोलेनाथ के जयकारों से गूंज उठे। औरैया रोड के प्राचीन नर्मदेश्वर शिवालय में सुबह से ही श्रद्धालु पहुंचने लगे। यहां दोपहर तक जलाभिषेक का क्रम लगातार जारी था। महिला-पुरुषों को कतार में लगकर बारी का इंतजार करना पड़ा। पंट्रोल पंप वाले शिव मंदिर में रूद्राभिषेक का आयोजन किया गया। जिसमें पंडित अमित तिवारी ने मंदिर के पुजारी कमलेश महाराज के नेतृत्व में रुद्राभिषेक कराया। भक्त गोलू कश्यप, जय पचौरी, देवेंद्र प्रजापति, रामू भदौरिया, लवकुश आदि ने विल्वपत्र, आक, धतूरा, दूध, दही, घी आदि से महादेव का अभिषेक किया और हर हर महादेव के जयकारे लगाए। इसके अलावा उदोतपुरा, कैंथ, खनुआं, उरगांव, माहिया, प्रतापपुरा, लौना, छानी आदि गांव में स्तिथ शिव मंदिरों में जयकारे के बीच शिव भक्त मंदिर पर पहुंचते और भगवान शिव को जलाभिषेक करते नजर आए। पूजा-अर्चना के बीच माहौल पूरी तरह भक्तिमय दिखाई दिया। मंदिर के अंदर व बाहर आस्था का सैलाब उमड़ता नजर आया। सभी श्रद्धालु शिव भक्ति में लीन रहे। दिन भर भोलेनाथ के जयकारों के साथ जलाभिषेक का क्रम जारी रहा।