जालौन क्षेत्र में लम्पि रोग से पशुओं को बचाने के लिए हुआ टीकाकरण,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन क्षेत्र में पशुओं को लंपी स्किन डिजीज बीमारी (एलएसडी) को रोकने के लिए पशु पालन विभाग द्वारा ग्राम अकोढ़ी दुबे में में टीकाकरण किया गया। टीकाकरण अभियान के तहत 142 जानवरों का टीकाकरण किया गया।
विकास खंड के ग्राम अकोढ़ी दुबे में लंपी स्किन डिजीज बीमारी की रोकथाम के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। ड्रेसर संजीव कुमार पचौरी, रोहित प्रजापति, तरूणेंद्र पाल व सुमित पाल की टीम ने गांव में भ्रमण कर पशुओं को लंपी स्किन डिजीज बीमारी से बचाने के लिए टीकाकरण किया। पशु चिकित्सा विभाग की टीम ने गांव के 142 पशुओं का टीकाकरण किया। इसके साथ पशु चिकित्सा टीम ने गांव में भ्रमण करते गोवंशों की टैगिंग की। टीम ने पशु पालकों सलाह दी कि पशुओं को बीमारी से बचाने के टीकाकरण अवश्य करा लें जिससे पशु स्वास्थ्य रहे और दूध वाले पशु अच्छा दूध देते रहें, जिससे आर्थिक नुकसान न हो। इस मौके पर पशुपालक रामकुमार बाथम, प्रकाश नारायण, माधवदास पिपरिया, अनिल मिश्रा, ओमप्रकाश बाथम, दीपेंद्र मिश्रा, बट्टू पिपरिया, महावीर शरण आदि ने सहयोग किया।