रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन के बंगरा मार्ग पर छहपुला के पास तेज रफ्तार कार और बाइक की आमने सामने भिडंत में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल युवकों को सीएचसी पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद एक युवक को उच्च संस्थान रेफर किया गया।
क्षेत्रीय ग्राम औरेखी निवासी प्रदीप कुमार और जगदीश बाइक लेकर गांव से गौर सिलिंडर भरवाने के लिए जालौन आ रहे थे। जब वह छहपुला के नजदीक पहुंचे तभी सामने से तेज रफ्तार कार आ रही थी। सामने आने पर दोनों वाहनों की आमने सामने टक्कर हो गई। कार की टक्कर से बाइक सवार दोनों युवक बाइक समेत उछलकर सड़क पर गिरकर घायल हो गए। मौके से निकल रहे राहगीरों ने हादसे की सूचना यूपी 112 को दी। मौके पर पहुंची एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद प्रदीप की हालत को गंभीर देखते हुए उसे उच्च संस्थान रेफर कर दिया गया।
20 क्वार्टर के साथ एक अरेस्ट
जालौन। 20 क्वार्टर शराब के साथ छिरिया सलेमपुर पुलिस ने एक व्यक्ति को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी आलोक पाल को सूचना मिली कि पमा के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के अंडरपास पर एक व्यक्ति नशीला पदार्थ बेचने के लिए ले जा रहा है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में जा रहे दमां निवासी सोनू को पकड़कर जब उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 20 क्वार्टर शराब के बरामद हुए। पूछतांछ में उसने बताया कि वह शराब बेचने के लिए ले जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।










