रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन नगर के आवास विकास स्थित पार्क का निर्माण कार्य पूरा कराने और पार्क का सुंदरीकरण कराने के लिए मोहल्ले के लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है। जिसके माध्यम से पार्क के सुंदरीकरण की मांग की गई है।
नगर के आवास विकास कॉलोनी निवासी अखिलश लाक्षाकार, पूनम, साधना, नाजबानो, प्रशांत द्विवेदी,
लीला द्विवेदी, प्रमोद गुप्ता, मीना गुप्ता, विष्णु, पूनम लाक्षाकार, शिवांगी, संस्कार आदि ने नगर पालिका ईओ सुशील कुमार को ज्ञापन सौंपकर बताया कि आवास विकास कॉलोनी में पार्क का निर्माण किया गया है। लेकिन अभी तक पार्क में व्यवस्थाएं पूरी नहीं की गई हैं। जिसके चलते पार्क अस्त व्यस्त पड़ा हुआ है। पार्क में कीड़े मकौड़ों ने घर बना लिए हैं। बारिश के मौसम में पार्क में अंदर जाने से भी डर लगता है। यह पार्क सिर्फ नाम का ही पार्क नजर आता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि पार्क में सुविधाएं विकसित की जाएं। घास की नियमित कटाई और झूले आदि की व्यवस्था की जाए। टहलने के लिए अलग व्यवस्था की जाए। ताकि सुबह व शाम के समय आम लोगों के साथ ही बच्चो भी पार्क में टहल सकें और खेल कूद का आनंद ले सकें। उन्होंने पार्क का सुंदरीकरण कराए जाने की मांग ईओ सुशील कुमार से की है।









