रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में एक इकलौते बेटे ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जगनेवा निवासी शिवम (23) रात में खाना खा पीकर कमरे में सोया था। रात में ही किसी समय वह उठा और कमरे में टंगी बल्ली में रस्सी फंसाकर उसने वह फांसी का फंदा गले में डालकर उस पर लटक गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सुबह जब पिता राघवेंद्र ने उसे बिस्तर पर नहीं देखा तो उसको ढूंढना शुरू किया। कमरे में देखने पर उसका शव फांसी के फंदे पर लटका देख पिता के मुंह से चीख निकल गई। आवाज सुनकर घर और आसपास के लोग एकत्रित हो गए। जिसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतवारकर शव का पंचनामा भरकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस से पूछतांछ में पिता राघवेंद्र ने बताया कि वह उनका इकलौता बेटा था। रात में सब सही था। उसने खाना भी खाया। फिर पता नहीं क्यों उसने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बतााकि शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है। पोस्टमॉर्ब्टम रिपोर्ट आने पर जो उचित होगा कार्रवाई की जाएगी। वहीं, इकलौते बेटे की मौत से पिता रो रोकर बेहाल है।










