मेहनत और लगन से जालौन के युवक ने पाई सफलता, यहाँ मिली नौकरी

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन के अकोढ़ी दुबे स्थित आयोध्या प्रसाद विश्वकर्मा प्राइवेट आईटीआई के इलेक्ट्रीशियन ट्रेड के छात्र निखिल बाथम ने तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में अपनी मेहनत और लगन के दम पर सफलता हासिल की है। उनका चयन नॉर्दर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एनसीएल) में अप्रेंटिस के पद पर हुआ है। निखिल को जयंत परियोजना, सिंगरौली (मध्य प्रदेश) में अप्रेंटिस के रूप में कार्य करने का अवसर मिला है। उनकी इस उपलब्धि से परिवार के साथ ही संस्थान के शिक्षकों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है।
निखिल बाथम ने आईटीआई में इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की पढ़ाई पूरी करते हुए तकनीकी ज्ञान के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण के दौरान उन्होंने मेहनत और लगन से अपनी तकनीकी दक्षता को बेहतर किया। इसके बाद उन्हें एनसीएल में अप्रेंटिस के लिए चयनित किया गया। जयंत परियोजना, सिंगरौली में चयन होने से निखिल को अपने तकनीकी कौशल को व्यावहारिक क्षेत्र में आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा। निखिल के चयन की जानकारी मिलने के बाद शिक्षकों और परिजनों ने निखिल को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों ने कहा कि तकनीकी शिक्षा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। आईटीआई में पढ़ाई के साथ मिलने वाला व्यावहारिक प्रशिक्षण विद्यार्थियों को कार्यक्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करता है।