पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में नवरात्र के पहले दिन से ही बिजली विभाग ने कटौती के समय में बदलाव कर दिया है। डेढ़ घंटा सुबह कटोती होने के कारण बिजली, पानी की आपूर्ति प्रभावित हुई, जिससे लोगों को परेशानी हुई।
शारदीय नवरात्र के पहले दिन ही नगर की बिजली आपूर्ति में बदलाव होने से लोग परेशानी हुए। नवरात्र के पहले दिन घरों में सफाई के बाद कलश स्थापना के साथ पूजा पाठ का शुभारंभ होना था। ऐसे में सुबह नौ बिजली कटौती शुरू हो गई जो 10 बजकर 40 मिनट चली। जब लोगों को बिजली पानी की आवश्यकता होती है, उसी समय बिजली कटौती के समय में बदलाव होने के लोगों को परेशानी हुई। बिजली और पानी की आपूर्ति प्रभावित होने से दिनचर्या में व्यवधान आया। जेई केके वर्मा ने बताया कि रोस्टिंग के समय में परिवर्तन किया गया है। सुबह चार बजे के स्थान पर अब कटौती का समय नौ बजे से हो गया है।




