पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के कुठौंदा बुजुर्ग क्षेत्र में गोकुलपुरा से कुठौंदा बुजुर्ग मार्ग और गढ़गुवां रजवाहा सर्विस रोड पर गड्ढों के कारण आवागमन में परेशानी हो रही है। समस्या को लेकर आईजीआरएस पर शिकायत किए जाने और संबंधित निर्माण फर्म को मरम्मत के लिए नोटिस जारी किए जाने की विभागीय जानकारी के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हुआ है। ग्रामीण ने डीएम से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
कुठौंदा बुजुर्ग निवासी गजेंद्र सिंह सेंगर ने बताया कि गोकुलपुरा से कुठौंदा बुजुर्ग मार्ग और गढ़गुवां रजवाहा सर्विस रोड पर गड्ढों के संबंध में आईजीआरएस पर दो शिकायतें दर्ज कराई थीं। जिसमे विभागीय आख्या में सड़क का निर्माण करीब डेढ़ वर्ष पूर्व होने और बारिश के कारण गड्ढे होने की जानकारी दी गई थी। साथ ही संबंधित निर्माण फर्म को सड़क की मरम्मत कराने के लिए नोटिस जारी किए जाने की बात कही गई थी। ग्रामीण का कहना है कि यदि सड़क दोष दायित्व अवधि (डीएलपी) के अंतर्गत है तो नियमानुसार संबंधित फर्म से इसकी मरम्मत कराई जानी चाहिए। सड़क पर बने गड्ढों के कारण वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने प्रशासन से सड़क का स्थलीय निरीक्षण कराकर आवश्यक मरम्मत कराने और देरी होने पर कार्रवाई की मांग डीएम से की है।




