पढ़िये आपका अपना पेपर : उत्तम पुकार न्यूज़ – उत्तम पुकार न्यूज़
रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के कैथ बी पैक्स लिमिटेड, कुंवरपुरा में तहसीलदार ने खाद वितरण व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने समिति परिसर में मौजूद किसानों से संवाद कर उनकी समस्याएं जानीं और खाद उपलब्धता से जुड़ी व्यवस्थाओं की जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान तहसीलदार अभिनव तिवारी ने बताया कि रबी की फसल की बुआई के लिए शासन की प्राथमिकता है कि हर किसान को समय पर डीएपी और यूरिया की उपलब्धता सुनिश्चित हो। उन्होंने समिति के अधिकारियों को निर्देशित किया कि खाद वितरण कार्य पूर्ण पारदर्शिता और शासन के निर्देशों के अनुरूप किया जाए। किसी भी स्थिति में किसानों को खाद के लिए परेशान न होना पड़े। कहा कि शासन द्वारा क्षेत्रफल के आधार पर प्रत्येक किसान को खाद उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने खाद का स्टॉक, रिकार्ड और वितरण व्यवस्था की जांच की। एसडीएम ने किसानों को आश्वस्त करते हुए कहा कि समितियों में पर्याप्त मात्रा में डीएपी मौजूद है। किसी भी दशा में काला बाजारी या निर्धारित दर से अधिक कीमत पर बिक्री बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समिति कर्मचारियों को निर्देशित किया कि खाद वितरण के दौरान सोशल ऑडिट जैसे नियमों का पालन किया जाए, ताकि किसानों को पारदर्शी तरीके से खाद मिल सके। साथ ही किसानों से अपील की कि वे निर्धारित मात्रा से अधिक खाद लेने का प्रयास न करें, जिससे सभी लाभार्थियों तक इसका वितरण सुनिश्चित हो सके।





