यूपी के मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सेक्टोरल ऑफिसर्स एवं डेलाॅयट के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित हुई समीक्षा बैठक,,,

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र की अध्यक्षता में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को एक ट्रिलियन डॉलर बनाने के लिए कार्य कर रहे 10 सेक्टोरल ऑफिसर्स एवं डेलाॅयट के प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक संपन्न हुई।
इस अवसर पर मुख्य सचिव श्री मिश्रा ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश में निवेश का माहौल बना हुआ है। मैन्युफैक्चरिंग, ग्रीन एनर्जी, ईवी, टेक्सटाइल, फूड प्रोसेसिंग, स्वास्थ्य, शिक्षा सहित हर सेक्टर में उद्यमियों ने रुचि दर्शायी है, इससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था और औद्योगिक विकास को गति मिलेगी।

Download our app on playstore for the latest news ; uttampukarnews


उन्होंने कहा कि अगले 5 साल में प्रदेश की अर्थव्यवस्था को 1 ट्रिलियन डाॅलर बनाने के लिए रिपोर्ट नहीं प्रभावशाली एक्शन प्लान तैयार करें और निवेश प्रस्तावों को धरातल पर उतारने के लिए मिशन मोड में कार्य करें। निवेशकों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसलिये डेलाॅयट के प्रतिनिधि सेक्टोरल ऑफिसर्स के साथ नियमित चर्चा करें, साथ ही डेलाॅयट द्वारा जनपदवार व विभागवार ऐसे बिन्दुओं को चिन्हित करते हुये कार्ययोजना बनाये, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था को गति मिले।
आज हुई इस समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी, मुख्यमंत्री के आर्थिक सलाहकार केवी राजू, अपर मुख्य सचिव सचिवालय प्रशासन हेमन्त राव, अपर मुख्य सचिव आबकारी संजय आर0 भूसरेड्डी, प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास अनिल कुमार सागर, प्रमुख सचिव आवास नितिन रमेश गोकर्ण, प्रमुख सचिव परिवहन वेंकटेश्वर लू, सचिव नियोजन आलोक कुमार सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारीगण आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment