जालौन क्षेत्र के इस आश्रम पर आयोजित हुई सपा नेता की सातवीं पुण्यतिथि पर श्रदांजली सभा

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन क्षेत्र में समाजवादी नेता व अधिवक्ता मधु प्रकाश श्रीवास्तव की सातवी पुण्यतिथि दरिद्र नारायण आश्रम में आश्रम में रह रहे लोगों को भोजन कराकर मनाई गई। इस दौरान मधु प्रकाश श्रीवास्तव के व्यक्तित्व व कृतित्व को याद किया गया।
समाजवादी नेता एवं अधिवक्ता मधु प्रकाश श्रीवास्तव की सातवीं पुण्यतिथि के अवसर पर दरिद्र नारायण आश्रम में श्रृद्धांजलि सभा संपन्न हुई। इस दौरान लोगों ने मधु प्रकाश श्रीवास्तव के व्यक्तित्व व कृतित्व की चर्चा की एवं सामाजिक योगदान में उनकी भूमिका के बारे में भी चर्चा की गई। दीपू त्रिपाठी के साथ उनके बेटे शिखर श्रीवास्तव ने कहा कि वह काफी मिलनसार और सर्वदलों में अपनी पैठ रखते थे। उनके व्यक्तित्व का ही असर था कि कोई उनका विरोधी नहीं था। कभी कोई भी उनके सामाजिक अथवा व्यक्गित जीवन में उंगली नहीं उठा पाया यही कारण था कि वह सभी के प्रिय थे। उन्होंने समाजवादी पार्टी के नगर अध्यक्ष के रूप में भी पार्टी को आगे बढ़ाने का काम किया। श्रद्धांजली अर्पण के बाद दिव्यांग, निराश्रित व आश्रम के लोगों को परिजनों द्वारा भोजन कराया गया। इस मौके पर रामदास यादव, गजराज कुशवाहा, जाहर सिंह, रिंकू गुर्जर, अमित यादव, अरविंद त्रिपाठी, लल्लन श्रीवास्तव, प्रखर गुप्ता, शिवम शर्मा, आकाश, अमित सक्सेना आदि रहे।