जालौन नगर में स्वतंत्रता दिवस पर निकाली गई इतने मीटर तिरंगा यात्रा,,देखने को मिली हिंदू मुस्लिम एकता की मिसाल

Jalaun news today । जालौन नगर में गुरुवार को हिन्दू मुस्लिम एकता की मिसाल देखने की मिली। यहां पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर नगर में हिन्दू मुस्लिम संयुक्त तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। 121 मीटर लबी तिरंगा यात्रा का नगर में जगह जगह स्वागत हुआ।
हमारे स्थानीय सहयोगी से मिली जानकारी के अनुसार स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हिंदू और मुस्लिम समाज ने संयुक्त रूप से नगर में 121 मीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा चिमनदुबे तकिया चौराहे से शुरू हुई। जो झंडा चौराहा होते हुए सब्जी मंडी से तहसील मार्ग होते देवनगर चौराहे पहुंची। देवनगर चौराहे से लौटकर पुनः मोहल्ला चिमनदुबे पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। तिरंगा यात्रा में दोनों समाज के लोग बड़ी संख्या मंे शामिल रहे। यात्रा में लोग तिरंगा हाथों में लिये राष्ट्रीयगीत गाते हुए चल रहे थे। वहीं, डीजे पर बज रहे राष्ट्रीय गीतों की धुनों पर लोग राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत दिखे। इस मौके पर तिरंगा कमेटी के अध्यक्ष इमरान सईद, इरशाद अंसारी, तारिक निजामी, प्रदुम्न दीक्षित, आसिफ खान, सफीक, जोया खान, अरविंद राठौर, शाहरूख, अंकित, वाकिर अली आदि मौजूद रहे। इससे पूर्व चिमनदुबे मैदान पर ध्वजारोहण कार्यक्रम भी संपन्न हुआ। अंत में टीम के लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों को फल वितरित किए।

Leave a Comment