रंगबाजी को लेकर घर में घुसकर मारपीट, मामला दर्ज, पुलिस ने शुरू की जांच

Oplus_131072

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन में रंगबाजी को लेकर मोहल्ले कुछ लोगों ने घर आकर युवक के साथ मारपीट कर दी। शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी भी दे डाली। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सहाव निवासी संजय कुमार ने पुलिस को बताया कि उसके मोहल्ले के ही कुछ लोग उससे रंजिश मानते हैं। आए दिन परेशान करते रहते हैं। बुधवार की देर शाम उसका भाई संदीप कुमार घर के दरवाजे पर पर बैठा था। तभी वहां मोहल्ले के ही सरमन, प्रकाश, रोहित, धोनी और मोहित आए और उसके भाई को रंगबाजी दिखाते हुए उसके साथ गाली, गलौज करने लगे। भाई ने जब गाली, देने से मना किया तो सभी ने मिलकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। जिसमें उसके भाई को चोटें आई हैं। भाई के चिल्लाने पर जब आसपास के लोग बचाने के लिए आए तो सभी शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर वहां से भाग गए। पीड़ित के भाई की तहरीर पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल हरिशंकर चंद ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करेगी।