गौ संरक्षण सिर्फ एक धार्मिक कतर्व्य नहीं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय उत्थान का हिस्साःएसपी

(ब्यूरो रिपोर्ट)
Orai / Jalaun news today । गौ सेवा को पुण्य कार्य मानते हुए जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने एक अनूठी पहल शुरू की है। उन्होंने अपने आवास से पहली रोटी गाय को कार्यक्रम के तहत 11 रोटियां इस हेतु संचालित वैन को अर्पित की और गौ सेवा में नागरिकों के जुड़ाव को प्रोत्साहित किया।
इस दौरान डॉ. घनश्याम अनुरागी जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि पहली रोटी गाय को देना यह हमारे संस्कारों का हिस्सा होना चाहिए। यह पहल गौ सेवा के प्रति जन सहभागिता और जागरूकता को बढ़ाने और लोगों को गो संरक्षण के प्रति प्रेरित करने के उद्देश्य से की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि ई-रिक्शा वाहन घर-घर जाकर गो भक्तों से पहली रोटी गाय को अर्पित के संग्रह लिए पहुंचेंगे। इस अनोखी पहल के तहत, लोग घर बैठे ही गौ माता को रोटी चोकर आटा और अन्य अनाज अर्पित कर सकेंगे, जिससे गौ सेवा का यह कार्य और अधिक लोकप्रिय हो सकेगा।
इस अवसर पर मनोज अवस्थी मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी द्वारा बताया गया कि गौ सेवा में है सच्चा पुण्य, पहली रोटी गाय को दें सुख, गाय की सेवा है हमारी जिम्मेदारी, पहली रोटी गाय को से करें गो संरक्षण की शुरुआत सच्ची श्रद्धा की, गौ माता की सेवा, जीवन का सबसे बड़ा पुण्य, पहली रोटी गाय को, और सच्चे सुख की ओर बढ़ो, गाय की सेवा से बढ़े जीवन का आकार, पहली रोटी से करें शुरुआत इस यथार्थ के आचार, गौ सेवा से हो , गे को रोटी दे हम करें विश्वास, पहली रोटी गाय को दो, पुण्य के पथ पर चलो। राजेंद्र श्रीवास मुख्य विकास अधिकारी ने इस दौरान कहा कि गाय की सेवा से हमें पुण्य मिलता है और इससे समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। उन्हें विश्वास है कि जन सहभागिता से गौ सेवा गो संरक्षण की ओर लोग इसे अपने जीवन का हिस्सा बनाएंगे। पुलिस अधीक्षक डा. दुर्गेश कुमार ने कहा कि गौ संरक्षण सिर्फ एक धार्मिक कतर्व्य नहीं, बल्कि सामाजिक और राष्ट्रीय उत्थान का भी एक महत्वपूर्ण हिस्सा है।
