रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर के पक्के तालाब में सफाई न होने से उसमें भरा पानी से बदबू आने लगी है। तालाब में सफाई के साथ ही दवा भी डाली जाए। यह मांग नगर के लोगों ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर की है।
नगर के अशफाक राईन ने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि नगर के मध्य में ऐतिहासिक मुरली मनोहर तालाब स्थित है। इस तालाब के सुंदरीकरण के बाद लोग यहां सुबह शाम घूमने के लिए जाते हैं। बच्चों के मनोरंजन के लिए हाल ही में झूले आदि भी लगवाए गए थे। लेकिन उनमें से कुछ झूलों की हालत सही नहीं है। तालाब में सालों से पानी को बदला नहीं गया है, सफाई भी नियमित नहीं होती है। यही कारण है कि तालाब में भरे पानी से बदबू आने लगी है। इससे तालाब पर घूमने आने वाले लोगों के साथ ही आसपास रहने वाले लोगों को भी बदबू से परेशान होना पड़ता है। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि तालाब के पानी को बदलवाया जाए। जब तक पापी नहीं बदला जाता है तब तक तालाब की सफाई करा दी जाए और उसमें दवा डलवा दी जाए। ताकि बदबू कम हो सके। इसके अलावा वहां बच्चों के मनोरंजन के लिए लगे झूलों को भी दुरूस्त करा दिया जाए।





