बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर अनियंत्रित होकर पलटा डम्पर,,चालक परिचालक घायल

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन-बंगरा मार्ग पर मंगलवार सुबह बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के पुल के नीचे बने गोल चक्कर पर एक डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक व परिचालक घायल हुए। जिन्हें सीएचसी में भर्ती कराया गया।
मंगलवार की सुबह करीब छह बजे जालौन की ओर से एक तेज रफ्तार डंपर बालू लादकर बंगरा की ओर जा रहा था। जब डंपर छिरिया सलेमपुर के पास बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे के नजदीक पहुंचा तभी गोल चक्कर आने पर चालक डंपर पर नियंत्रण नहीं रख सका और डंपर सड़क पर ही पलट गया। डंपर के पलटने से इटावा निवासी चालक अवनीश (31) व औरैया निवासी खलासी सचिन (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही डंपर में लदी बालू सड़क पर फैल गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना यूपी 112 को दी। एंबुलेंस से दोनों घायलों को सीएचसी पहुंचाया गया। वहीं, सूचना पर मौके पर पहुंचे छिरिया मलकपुरा चौकी प्रभारी ने डंपर व बालू को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया।