रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में तहसीलदार की अध्यक्षता में आयोजित हुए थाना समाधान दिवस में चार व्यक्तियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई। मौके पर किसी भी शिकायत का समाधान नहीं हुआ।

कोतवाली परिसर में तहसीलदार एसके मिश्रा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। थाना समाधान दिवस में दीपावली के पर्व को देखते हुए कम ही फरियादी पहुंचे। थाना समाधान दिवस में मात्र चार फरियादियों ने ही अपनी शिकायतें दर्ज कराई। जिनमें तीन शिकायतें राजस्व विभाग से संबंधित एवं एक शिकायत पुलिस विभाग से संबंधित दर्ज की गई। इस दौरान किसी भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। तहसीलदार ने शिकायतों को संबंधित लेखपाल को देकर तीन दिवस में शिकायत का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कोतवाल वीरेंद्र पटेल, इंस्पेक्टर क्राइम जगदंबा प्रसाद दुबे, सदर लेखपाल वैभव त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।





