जालौन मिशन शक्ति केंद्र की वजह से टूटने से बचा परिवार,, वर्दी वालों ने दिखाई संवेदनशीलता,एक हुआ परिवार

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन कोतवाली स्थित मिशन शक्ति केंद्र ने एक बार फिर संवेदनशीलता दिखाते हुए एक परिवार को टूटने से बचा लिया। गुरूवार की सुबह करीब 10 बजे औरैया निवासी गोविंद पुत्र रघुवीर ने कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर अपनी बहन सौरवी के पति सचिन पर गाली-गलौज और प्रताड़ना का आरोप लगाया था।
मामले की गंभीरता को देखते हुए मिशन शक्ति केंद्र प्रभारी संजय कुमार यती ने तत्काल संज्ञान लिया और हल्का प्रभारी एसआई रामकिशोर सिंह व महिला एसआई मधु देवी को जांच सौंपी। पुलिस टीम ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर अलग-अलग और संयुक्त रूप से वार्ता कराई गई। काउंसलिंग के दौरान सचिन ने अपनी पत्नी सौरवी और परिजनों के सामने आश्वासन दिया कि वह भविष्य में पत्नी के साथ पति-पत्नी के रूप में सभी आवश्यकताओं की पूर्ति करते हुए जीवन यापन करेगा और कोई विवाद नहीं करेगा। दोनों पक्षों की सहमति से प्रकरण का समाधान कर दिया गया।

जिलों से खबरें भेजने वाले साथी संपर्क कर सकते हैं: 9415795867 –8840345105