भारत को जानो परीक्षा का हुआ आयोजन

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में भारत विकास परिषद के तत्वावधान में भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजित की गयी प्रतियोगिता में 20 विद्यालयों के 1778 छात्र छात्राओं ने परीक्षा दी। विजेता प्रतिभागियों को शाखा द्वारा सम्मानित किया जायेगा।
अपने देश के बारे विस्तार से जानने के लिए बच्चों को प्रेरित करने तथा उन्हें देश की उपलब्धियों व जानकारी से रूबरू कराने के लिए भारत विकास परिषद भारत को जानो प्रतियोगिता का आयोजन कर रहा है। भारत विकास परिषद द्वारा आयोजित प्रतियोगिता में 20 विद्यालयों के 1778 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। विद्यालयों में आयोजित प्रतियोगिता दो वर्गों में आयोजित की गयी। विद्यालय स्तर पर जूनियर व सीनियर वर्ग में परीक्षा आयोजित की गयी।

भारत विकास परिषद के अध्यक्ष मृत्युंजय श्रीवास्तव, सचिव प्रेम कुमार गुप्ता कल्लू बजाज कोषाध्यक्ष अरविंद श्रीवास्तव ने बताया कि प्रत्येक विद्यालय से जूनियर तथा सीनियर वर्ग के प्रथम तथा द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले कुल दो बच्चो की टीम दिनांक सात नवंबर को सुबह 10 बजे छौलापुर रोड स्थित महाराणा प्रताप एकेडमी इंटर कॉलेज जालौन में शाखा स्तर पर आयोजित भारत को जानो क्विज में प्रतिभाग करेंगे। शाखा स्तर की विजेता टीम 12 तारीख को एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में प्रांतीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेंगे।

Leave a Comment