आत्महत्या का संदेश मिलते ही हरकत में आई, सर्विलांस की मदद से युवक को सुरक्षित खोजकर परिजनों को सौंपा
वाराणसी। लंका पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने एक 28 वर्षीय युवक की जान बचाकर मानवता की मिसाल पेश की। बिहार के कैमूर जिले का रहने वाला युवक दो दिन पहले वाराणसी घूमने आया था। इस दौरान परिजनों ने उससे कई बार संपर्क करने का प्रयास किया, लेकिन उसका मोबाइल फोन बंद मिला। इसी बीच युवक ने अपने भाई के मोबाइल पर एक संदेश भेजा, जिसमें उसने आत्महत्या करने की बात लिखी थी। संदेश पढ़ते ही परिवार के लोगों के होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल लंका थाने से संपर्क किया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए थाने पर तैनात उपनिरीक्षक हर नारायण सिंह ने तत्काल थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा को सूचना दी। थाना प्रभारी के निर्देश पर लंका थाना की क्राइम ब्रांच टीम ने बिना समय गंवाए सर्विलांस की मदद से युवक की लोकेशन ट्रेस की। महज आधे घंटे के भीतर पुलिस ने युवक को सुरक्षित खोजकर थाने ले आई।
थाने में पुलिस अधिकारियों ने युवक की काउंसिलिंग की, उसे समझाया-बुझाया और मानसिक रूप से संभाला। इसके बाद उसे स


