लखनऊ जीआरपी को मिली ये बड़ी कामयाबी,, शातिर अरेस्ट,, रेल यात्रियों के साथ करता था वारदात

लखनऊ । जीआरपी चारबाग लखनऊ द्वारा योजनाबद्ध तरीके से रेलवे स्टेशनों व ट्रेनों में यात्रियों का सामान चोरी/लूट करने वाले अन्तर्राज्यीय गिरोह का शातिर लुटेरे को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की। पुलिस टीम के अनुसार गिरफ्तार किये गए शातिर के कब्जे से सोने,चाँदी के जेवरात,नगदी व अन्य कीमती सामान जिसकी अनुमानित कीमत 6 लाख 20 हजार रुपये है बरामद हुए हैं।

जीआरपी मीडिया सेल से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ मो मुश्ताक द्वारा ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर चोरी ,लूट ,जहर खुरानी की घटनाओं की रोकथाम व वांछित/वारंटी/इनामी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपाधीक्षक रेलवे संजीव कुमार सिन्हा के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक नवरत्न गौतम थाना जीआरपी चारबाग लखनऊ के नेतृत्व में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु 3 टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा अथक प्रयास कर लगातार पतारसी सुरागरसी करते हुए आज रेलवे स्टेशन चारबाग लखनऊ से 1 शातिर लुटेरा सूबे सांसी को मय चोरी लूटे हुए सामान व नगदी के गिरफ्तार किया गया। मीडिया सेल के अनुसार गिरफ्तार करने वाली टीम को पुलिस अधीक्षक रेलवे लखनऊ द्वारा 15 हजार रुपये से पुरुष्कृत किया जायेगा ।

फरार अभियुक्त
1.फूल कुंवर पुत्र बन्नी सांसी नि0 सोरखी थाना बांस जनपद हिसार हरियाणा
2.राजेश सांसी पुत्र बाला सांसी नि0 बरवाला थाना बरवाला जनपद हिसार हरियाणा
3.मोनू सांसी पुत्र श्री बाल सांसी नि0 भाटोल थाना बांस जनपद हिसार हरियाणा
4.शीशा सांसी पुत्र चन्दर सांसी नि0 खाण्डा थाना बांस जनपद हिसार हरियाणा

गिरफ्तारी का दिनांक व स्थान
दिनांक 06.09.22, मार्शल यार्ड नई बिल्डिंग पेड के नीचे रेलवे स्टेशन चारबाग लखनऊ ।

जीआरपी मीडिया सेल के अनुसार वादी राजेन्द्र कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 प्रताप बहादुर गुप्ता नि0 348 गोयल बिहार खजराना जिला इंदौर मध्य प्रदेश अपने परिवार के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने हेतु लखनऊ आ रहे थे। लखनऊ स्टेशन पर गाडी के पंहुचने से पहले आवेदक व उसके परिवार द्वारा ज्यादा सामान होने के कारण उतरने हेतु गेट पर अपने ट्राली बैग व अन्य सामान रखकर खडे थे उसी समय अभि0गण द्वारा वादी के सामान के बीच में खडे होकर घेरा बनाकर 2 ट्राली बैग को काटकर उसमें रखी ज्वैलरी कीमत करीब 9 लाख रू0 चोरी कर अपने बैग में छिपाकर साथियों सहित चारबाग स्टेशन के आउटर पर ट्रेन के धीमी होने के कारण उतरकर फरार हो गये।

2 – दिनांक 17.05.2022 को वादी सूरज पांचाल पुत्र सुरेश पंचाल नि0 152 सुभाषनगर 2 जनपद कोटा राजस्थान अपने परिवार के साथ ट्रेन नं-0 09452 गांधी धाम स्पे0 से यात्रा कर रहे थे ट्रेन के चारबाग स्टे0 पंहुचने पर अभि0 द्वारा वादी की पत्नी का पर्श छीनकर ले गया वादी की बहन द्वारा छीनते समय विरोध करने पर ब्लेड मारकर उसकी उंगलियों में कट मारकर पर्श छीन कर भाग गया। जिसमे आवश्यक कागजात व सोने की 02 अंगूठी,11,500 रू0 नकद व घडी आदि थी ।

मीडिया सेल के अनुसार पकड़े गए आरोपी से पूँछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि हम लोग गिरोह बनाकर योजनाबद्ध तरीके से घूम घूम कर ट्रेनों व रेलवे स्टेशनों पर यात्रा कर रहे अच्छे परिवार को चिन्हित करके, खास तौर से ऐसी महिलाओं जो जेवरात पहने रहती हैं जब वह लोग यात्रा के दौरान सो जाते हैं तो हम लोग मौका पाकर उनके कीमती सामान/ज्वैलरी आदि की चोरी कर लेते हैं यदि हम लोगों को मौका नहीं मिल पाता है तो हम लोग यात्रियों, खासकर महिलाओं को ट्रेन से उतरते समय गेट के पास भीड भाड होने पर गुमराह कर उनके सामान, नकदी, ज्वैलरी को ब्लैड आदि से बैग काटकर चोरी/लूट करते हैं। चोरी/लूट किये समान को सुरक्षित स्थान पर ले जाकर आपस में बांट लेते हैं। यही हमारा मुख्य पेशा है जिससे हमारे परिवार का खर्च चलता है।
बरामद माल के संबंध में अभि0 द्वारा बताया गया कि हम लोगों द्वारा यात्रा कर रहे परिवार के 2 ट्राली बैगों को काटकर उसमें रखी ज्वैलरी चोरी की गयी थी आज मैं चोरी से प्राप्त सामान को बेचने जा रहा था कि आपने मुझे पकड लिया।

गिरफ्तार करने वाली टीम का नाम
1.अति0 निरी0 बलबीर सिंह यादव थाना जीआरपी चारबाग लखनऊ
2.उ0नि0 सुभाषचन्द्र यादव चौकी प्रभारी जीआरपी ऐशबाग लखनऊ
3.हे0का0 उमाकान्त शुक्ला थाना जीआरपी चारबाग
4.का0 राशिद खान थाना जीआरपी चारबाग
5.Asi धर्मेन्द्र यादव आरपीएफ

Leave a Comment