चित्रगुप्त जयंती पर कायस्थ समाज के लोगों ने की भगवान चित्रगुप्त मन्दिर में पूजा अर्चना,,,

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today। भगवान श्रीचित्रगुप्त जगत के सभी प्राणियों के कर्माे का लेखा जोखा करते हैं। यहीं कारण है कि वह जगत के सभी प्राणियों में पूज्यनीय है। यह कायस्थ समाज के लिए गर्व की बात है। यह बात श्रीचित्रगुप्त समिति के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने नारोभास्कर में आयोजित भगवान चित्रगुप्त मंदिर में पूजा अर्चना के दौरान कही।
रविवार को नारोभास्कर स्थित वीरेंद्र भवन में स्थापित कायस्थों के कुल देव भगवान श्रीचित्रगुप्त के मंदिर में पूजा अर्चना की गई। शुक्लपक्ष की यम द्वितीया को आयोजित पूजा कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष दीपक श्रीवास्तव ने कहा कि गरुण पुराण में भगवान श्री चित्रगुप्त के महत्व को दर्शाया गया है और यम लोक में उनके निवास का वर्णन किया गया है। हमारे समाज का सौभाग्य है कि हम उन भगवान के संतान है जो चराचर जगत के सभी प्राणियों के लिए पूज्य हैं। कार्यक्रम में नगर व ग्रामीण क्षेत्र के कायस्थों ने विधि-विधान से कुल देव की पूजा अर्चना कर उनका आशीर्वाद लिया। कार्यक्रम में समिति के सदस्यता अभियान आगे भी जारी रखने, नगर में धर्मशाला व मंदिर निर्माण, कायस्थों के सभी घरों में एक जैसे नाम पट्टिका एक निर्धारित कलर व डिजाइन की बनवाने का प्रस्ताव पास किया गया। इस मौके पर रमेश दादा, अरविंद श्रीवास्तव, महेंद्र निगम, अशोक श्रीवास्तव, प्रतीक्षम श्रीवास्तव, दिलीप श्रीवास्तव, नरेंद्र, सुशील श्रीवास्तव, शेखर, श्रवण श्रीवास्तव, महेंद्र निगम, अनुराग सक्सेना, अजेय, आदर्श, राजेंद्र उर्फ रज्जन, आनंद कुमार, कौशल किशोर श्रीवास्तव, पंकज, हिमांक, अभिषेक, मिथलेश, विजय आदि कायस्थ मौजूद रहे।

Leave a Comment