रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन कोतवाली में नायब तहसीलदार की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें चार फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका।
कोतवाली परिसर में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन नायब तहसीलदार सतेंद्र गुप्ता की अध्यक्षता में किया गया। थाना समाधान दिवस में कुठौंद निवासी मता प्रसाद ने एक व्यक्ति के खिलाफ लोन न भरने के संबंध में शिकायत दर्ज कराई। सिकरीराजा निवासी शशिकांत पाराशर ने अवैध कब्जा व अवैध निर्माण की शिकायत दर्ज कराई। छिरिया सलेमपुर निवासी जयकुंवर ने पारिवारिक बंटवारे को लेकर विवाद की शिकायत दर्ज कराई। बालमभट्ट निवासी खुशनूद खां ने विप्क्षी पर दीवार गिराने व धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई। मौके पर किसी भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। नायब तहसीलदार ने सभी शिकायतों को संबंधित विभाग के अधिकारियों को सौंपकर उनका समयबद्ध व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने के निर्देश दिए। इस मौके पर कोतवाल हरिशंकर चंद्र, अतिरिक्त निरीक्षक लालबाबू मिश्रा, एसएसआई संजय यति, चौकी प्रभारी मनीष तिवारी, एसआई निसार अहमद व राजस्व विभाग के कर्मचारी मौजूद रहे।










