रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन में चेकिंग के दौरान पकड़े जाने के बाद वाहनों को कोतवाली के बाहर मुख्य मार्ग पर खड़ा कर दिया जाता है। मुख्य मार्ग पर खड़े वाहनों दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। पूर्व में शासन स्तर से और डीएम ने भी हाईवे के किनारे खड़े वाहनों को हटवाने के निर्देश दिए थे। फिर भी अब तक सड़क पर खड़े ऐसे वाहनों को हटाया नहीं गया है।
सड़क दुर्घटनाएं रोकना प्रशासन के लिए एक चुनौती बना हुआ है। आए दिन हो रही दुर्घटनाओं में लोगों केा अपनी जान तक गंवानी पड़ती है। दुर्घटनाओं को रोकने व कम करने के लिए कुछ माह पूर्व डीएम ने अधिकारियों के साथ बैठक कर निर्देश दिए थे कि पुलिस व अन्य विभागों के द्वारा चेकिंग के दौरान वाहनों को पकड़ा जाता है। उन्हें मुख्य मार्गों पर खड़ा कर दिया जाता हैं। ऐसे में सड़क पर खड़े या सड़क किनारे खड़े यह वाहन दुर्घटना का कारण न बने, इसलिए इन वाहनों को सड़क से और सड़क किनारे से हटा दिया जाए। इसके अलावा सड़कों किनारे बने मैकेनिक स्थल जहां सड़क पर ही वाहन खड़े कर मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाता है। ऐसे संचालकों को निर्देश दिया जाए कि सड़क पर वाहन खड़े कर उनकी मरम्मत न की जाए। इससे पूर्व शासन स्तर से भी हाइवे पर वाहनों को खड़ा करने पर रोक लगाई गई थी। इसके बाद भी चैकिंग के दौरान पकड़े जाने वाले वाहन कोतवाली के सामने खड़े नजर आ रहे हैं। उरई रोड पर भी वाहनों को सड़क पर खड़ा कर गैरेज संचालित हो रहे हैं। नगर के विपुल, वैभव, महेंद्र आदि ने हाईवे पर खड़े वाहनों को हटवाने की मांग की है। ताकि लोग सुरक्षित यात्रा कर सकें।




