एसडीएम जालौन ने किया नवीन गल्ला मंडी के धान क्रय केंद्र का निरीक्षण,, जारी किए ये निर्देश

रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today ।जालौन नगर की नवीन गल्ला मंडी में इस समय धान की आवक अधिक हो रही है। व्यवस्थाओं को देखने के लिए एसडीएम ने नवीन गल्ला मंडी का समेत सरकारी धान खरीद केंद्र का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिए।
इस समय धान की सीजन चल रहा है। क्षेत्र में धान की अच्छी पैदावार हुई है और किसान अपना धान लेकर मंडी में पहुंच रहे हैं। हालांकि कॉमन ग्रेड की पैदावार इस क्षेत्र में कम होने से सरकारी धान खरीद केंद्र पर अभी कम ही किसान पहुंच रहे हैं। वहीं प्राइवेट व्यापारियों के पास जमकर किसान पहुंच रहे हैं। प्रतिदिन सैंकड़ों की संख्या में किसान मंडी में पहुंच रहे हैं। ऐसे में मंडी में व्यवस्थाओं को देखने के लिए एसडीएम विनय मौर्य नवीन गल्ला मंडी परिसर में पहुंचे। जहां सरकारी धान खरीद केंद्र पर उन्होंने खरीद को लेकर जानकारी ली। केंद्र प्रभारी अवनींद्र कुमार ने बताया कि केंद्र पर अभी तक 36 क्विंटल धान की खरीद हुई है। इसके बाद उन्होंने गल्ला मंडी परिसर में व्यवस्थाओं को लेकर भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधीनस्थों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी भी प्रकार की समस्या न आए इसका ध्यान रखें। मंडी मूें प्रतिदिन जो किसान अपने ट्रैक्टरों पर धान लेकर पहुंच रहे हैं। उन्हें व्यवस्थित खड़ा कराएं। ताकि जाम आदि की स्थिति न बनने पाए। किसानों का किसी भी प्रकार से उत्पीड़न न हो इसका ध्यान रखें। ट्रैक्टर खाली होने के बाद उन्हें बाहर भेज दिया जाए ताकि मंडी परिसर में अनावश्यक भीड़ भाड़ न रहे। इस मौके पर केंद्र प्रभारी अवनींद्र कुमार, राजेश कुमार, धर्मेंद्र, कल्लू आदि मौजूद रहे।

Leave a Comment