रिपोर्ट बबलू सेंगर

Jalaun news today । जालौन नगर में देवोत्थान एकादशी के मौके श्रीहरिनाम संकीर्तन सेवा समिति के तत्वावधान में 24वीं संकीर्तन यात्रा निकाली गई। नगर की सड़कों पर निकाली गई यात्रा में भक्त हरि कीर्तन पर थिरकते दिखे और हरिनाम के जयकारे लगाते रहे।
मंगलवार को द्वारकाधीश मंदिर परिसर से 24वी श्रीहरिनाम संकीर्तन की यात्रा शुभारंभ हुआ। द्वारिकाधीश मंदिर में पूजन के बाद भगवान श्रीलक्ष्मी नारायण का पूजन महंत विजयराम दास एवं मथुरा से पधारे संत मौनी बाबा ने किया और उन्हें रथ पर विराजित किया। द्वारिकाधीश मंदिर से शुरू हुए श्रीहरि कीर्तन यात्रा बड़ी माता मंदिर भगवती मिश्रा के मंदिर से छोटी माता, मुंबई वाला मंदिर, लालजी दास महंत से आयुर्वेदिक अस्पताल में स्थित शिव मंदिर, गणेश जी, मलंग दास बाबा के मंदिर से होती हुई मोहल्ला गढ़ा में लक्ष्मी नारायण मंदिर, बावड़ी वाले मंदिर में पहुंची और हरिनाम संकीर्तन यात्रा ने विश्राम लिया। यहां पर भक्तों को फलाहार वितरित किया गया। श्रीहरिनाम संकीर्तन यात्रा का समापन लक्ष्मीनारायण मंदिर पुरानी नझाई में समापन हुआ। इस मौके पर समिति के सदस्य पीला कुर्ता धोती अंगवस्त्र व सदरी पहने हुए चल रहे थे। साथ ही बड़ी संख्या में भागवत प्रेमी नर नारी और बच्चे हरिनाम संकीर्तन करते हुए चल रहे थे। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि पुनीत मित्तल, वाचस्पति मिश्रा, केसी पाटकार, बबलू सोनी, इंद्रजीत सिंह गुर्जर निक्कू, निखिल अग्रवाल, शशिकांत वर्मा, राहुल, विनोद श्रीवास्तव, योगेंद्र राठौर, महेंद्र कौशल, त्रिलोकी नाथ गुप्ता, पवन अग्रवाल आदि भक्त मौजूद रहे।





