रिपोर्ट बबलू सेंगर
Jalaun news today । जालौन क्षेत्र के उदोतपुरा स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय की बाउंड्रीवॉल दीवार लगभग एक सप्ताह पूर्व टूटकर गिर गई थी। दीवार टूटने से विद्य़ालय में पढ़ने वाले बच्चों को परेशानी हो रही है, मवेशी भी अंदर आ जाते हैं। ग्रामीणों ने टूटी हुई बाउंड्रीवॉल को सही कराने की मांग की डीएम से की है।
तहसील क्षेत्र के ग्राम उदोतपुरा में गांव के बाहर उच्च प्राथमिक विद्यालय स्थित है। इस विद्यालय की बाउंड्रीवॉल काफी समय से जर्जर अवस्था में है। बारिश में नमी के कारण और बाउंड्रीवॉल के बाहर गड्ढे होने के चलते दाहिनी ओर की दीवार एक साइड को झुक गई थी। लगभग एक सप्ताह पूर्व अचानक से दाहिनी ओर की दीवार भरभरा कर ढह गई। इसके अलावा बाईं ओर और अन्य तरफ की दीवार भी जर्जर हालत में है, जो कभी भी ढह सकती है। बाउंड्रीवॉल की दीवार गिरने से ग्रामीणों को डर सता रहा है। गांव के गजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र, राजेश, वीरेंद्र आदि ने बताया कि जिस समय बाउंड्रीवॉल गिरी उस समय विद्यालय खुला हुआ था और बच्चे विद्यालय में पढ़ रहे थे। गनीमत रहीं जब बाउंड्रीवॉल गिरी तब बच्चे आसपास नहीं थे। बाउंड्रीवॉल का अन्य हिस्सा भी जर्जर है, जो कभी भी गिर सकता है। पूरी बाउंड्रीवॉल को नया बनवाने की आवश्यकता है। ताकि हादसे की गुंजाइश न रहे। उन्होंने डीएम से मांग करते हुए कहा कि बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए जर्जर बाउंड्रीवॉल को तुड़वाकर नई दीवार बनवाई जाए। ताकि बच्चे सुरक्षित विद्यालय में पढ़ सकें। प्रधानाध्याक शैलेंद्र सिंह ने बताया कि टूटी हुई बाउंड्रीवॉल के संबंध में विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। जैसा निर्देश प्राप्त होगा उसके अनुसार कार्य कराया जाएगा।






